logo

रांची में एयर होस्टेस की तैयारी कर रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला

पदेूाे.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में एक नाबालिग छात्रा (17 वर्ष) से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की रांची में एयर होस्टेस की तैयारी कर रही है। आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़िता को महीनों ब्लैकमेल किया। धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया और किडनैपिंग की भी कोशिश की। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 


नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान रामगढ़ के चितरपुर निवासी 20 वर्षीय सुधांशु पांडे से हुई। आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को धुर्वा स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने मोबाइल में मौजूद आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस जांच  में जुटी
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाबालिग दूसरे समुदाय से है और आरोपी उस पर अपना धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। 13 जुलाई को सदर अस्पताल में आरोपी और पीड़िता, दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

Tags - Ranchi POCSO Jharkhand Crime Sexual Assault Ranchi Police