द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में कांग्रेसियों का मौन सत्याग्रह का कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अन्वर,कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलखो,विनय सिन्हा,दीपू,राकेश सिन्हा,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,जवाहर महथा अनुकूल मिश्रा अजयनाथ शाहदेव और सोशल मीडिया संयोजक गजेंद्र सिंह पहुंचे हैं।
