logo

पहली बार गायों के लिए होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, वृंदावन से आएंगे कथाकार नीरज शास्त्री

1085.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार आयों के लिए श्रीमद भागवत कक्षा का आयोजन होगा। 12 से 18 मार्च तक हुटुप गोशाला में होने वाले इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरअसल गोपी-कृष्ण सेवा संस्थान के प्रयास से यह आयोजन होना है। हुटुप गोशाला में 1100 गायों और आसपास के करीब 2000 ग्रामीणों के बीच यह कथा आयोजन होगी। कथा प्रति दिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक की जाएगी। कथा सुनाने के लिए वृंदावन से प्रसिद्ध कथाकार नीरज कृष्ण शास्त्री 15 लोगों की टीम के साथ रांची आ रहे हैं।

सनातन धर्म की महानता को जन-जन तक पहुंचा रहे
संस्थान के अध्यक्ष सज्जन कुमार सिंघानिया ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि हमारी संस्था भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता को जन-जन तक पहुंचा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। वहीं, संस्थान की एमडी मीरा अग्रवाल ने कहा कि गायों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। हम अपने घर के बुजुर्गों की तरह ही गायों को मानते हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि
12 मार्च को सुबह सात बजे कलेश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 251 महिलाएं शामिल होंगी।

शहर से दो बसों की होगी व्यवस्था
संस्थान के ज्योति कुमार मोदी ने कहा कि प्रति दिन शहर से दो बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें श्याम मंदिर और लाइन टैंक रोड से चलेंगी। संस्था के जेपी शर्मा
, ज्योति कुमारी, सुरेश कुमार व सुरेश अग्रवाल ने कहा की दो महीने पहले बनी यह संस्था अनेकों सामाजिक कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की जानकारी देने के दौरान रतन कुमार शर्मा, राजेश चौधरी व अन्य मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT