logo

श्रावणी मेला 2026 : बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग

WhatsApp_Image_2026-08-09_at_11_38_13_AM.jpeg

जामताड़ा
श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा कई अनरिजर्व्ड (अनारक्षित) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें अगस्त महीने की प्रमुख तिथियों (10, 11, 17, 18, 24 और 25 अगस्त 2026) पर पटरी पर दौड़ेंगी।
​ट्रेनों की समय-सारणी और रूट
​03562 जसीडीह–बासुकीनाथ स्पेशल: यह ट्रेन 10, 17 और 24 अगस्त को जसीडीह से दोपहर 14:55 बजे खुलकर शाम 16:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। रास्ते में यह देवघर, मोहनपुर और घोरमारा स्टेशनों पर रुकेगी।
​03563/03564 बासुकीनाथ–पटना–बासुकीनाथ स्पेशल:  03563 बासुकीनाथ से 10, 17 और 24 अगस्त को शाम 16:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 01:00 बजे पटना पहुंचेगी।
​03564 वापसी में पटना से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 01:20 बजे खुलकर सुबह 09:00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी।
​यह ट्रेन दोनों दिशाओं में घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।
​03565 बासुकीनाथ–पटना स्पेशल: यह ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को बासुकीनाथ से सुबह 10:30 बजे खुलकर उसी दिन रात 20:00 बजे पटना पहुंचेगी। इसका ठहराव घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला में होगा।
​03566 पटना–जसीडीह स्पेशल: यह ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को पटना से रात 20:25 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 02:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी। रास्ते में यह सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी।
​03567/03568 मधुपुर–नरकटियागंज–मधुपुर स्पेशल:
​03567 मधुपुर से 11, 18 और 25 अगस्त को रात 01:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
​03568 नरकटियागंज से इन्हीं तिथियों को दोपहर 13:25 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 02:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
​दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।
​रेलवे के इस निर्णय से देवघर और बासुकीनाथ आने वाले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

Tags - Shravan Mela Deoghar Basukinath Dham Eastern Railway Special Trains