द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में चल रहे पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के दौरान लापरवाही बरतने वाले 9 पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। शुक्रवार 03 फरवरी को औचक निरीक्षण के दौरान इन पीडीएस दुकानदारों की दुकान बंद पाई गई थी। दोपहर करीब 12:30 दुकानें बंद पाए जाने के बाद रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने 09 दुकानदारों को शोकॉज किया है।
24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
जिन पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज किया गया है उन्हें 24 घंटे के अंदर कोताही एवं लापरवाही के संबंध में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अपने दुकान से संबंधित शत-प्रतिशत राशनकार्डधारियों का डेटा स्वच्छ करने कहा गया। जिला आपूर्ति कार्यालय के अनुसार कि प्रत्येक दिन प्रत्येक डीलर के क्रियाकलाप पर डैश बोर्ड के माध्यम से नजर रखी जा रही है, जिसमें यह पाया गया है कि लापरवाही बरतने वाले सभी पीडीएस दुकानदारों की कार्य प्रगति अभी तक शून्य है।
क्या है PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा
01.02.2023 से 14.02.2023 तक PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसके तहत राशन कार्डधारियों के शत-प्रतिशत UID सुधार, UID सीडिंग, अपवाद पंजी के माध्यम से वितरण खाद्यान्न के लाभुकों का सत्यापन, एक नाम से अनेक राशन कार्डधारी सदस्य का नाम बहुप्रविष्टियां का सत्यापन आदि कार्य किया जा रहा है।
इन्हें किया गया शोकॉज
1. अनिता देवी-1, अनुज्ञप्ति सं०-100/92, वार्ड सं०-10, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
2. दीपक सरकार, अनुज्ञप्ति सं०-07/95, वार्ड सं०-11, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
3. गीता देवी, अनुज्ञप्ति सं०-01/01, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
4. जोसेफ मिंज, अनुज्ञप्ति सं०-14/91, वार्ड सं०-13, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
5. मंजू माला सिन्हा, अनुज्ञप्ति सं०-01/21, वार्ड सं०-12, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
6. ओम प्रकाश झा, अनुज्ञप्ति सं०-26/90, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
7. पीके नागपाल, अनुज्ञप्ति सं०-04/96, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
8. सोमरा मुंडा, अनुज्ञप्ति सं०-25/91, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।
9. मदन मुरारी प्रसाद सिन्हा, अनुज्ञप्ति सं०-05/88, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।