logo

वित्त मंत्री ने दी चापानलों की मरम्मति के लिए 259 करोड़ की स्वीकृति

radha_krishn_kishore1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में खराब पड़े चापानलों की मरम्मति के लिए 259 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह अनाबद्ध राशि है। इस राशि से राज्य में खराब पड़े लगभग 74500 नलों की मरम्मति की जाएगी। इस राशि में पेयजल संकट से जूझ रहे गिरिडीह को 15.70 करोड़, पलामू को 14.7 करोड़, गढ़वा को 12.05 करोड़ की राशि मिलेगी। यहां मालूम हो कि योजना एवं विकास विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न जिलों के लिए 259 करोड़ की अनाबद्ध राशि कर्णांकित की थी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि अब जिला उपायुक्त युद्ध स्तर पर खराब पड़े चापानलों की मरम्मति कराएं। आम लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाएं। बाद में वह इस राशि के उपयोग की खुद समीक्षा भी करेंगे।

Tags - radhakrishn kishorejharkhanddrinking wateruntied fund