द फॉलोअप डेस्क
शिवेंद्र कुमार ने मंगलवार को पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे माध्यमिक शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि शिव नारायण साह की सेवानिवृत्ति के उपरांत पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लेकिन विभागीय अधिसूचना के आलोक में शिवेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के पद पर पदभार ग्रहण किया है।

ये लोग रहे मौजूद
पदभार के बाद क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार सहित कार्यालय कर्मियों ने स्वागत किया। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी, कार्यालय कर्मी शीतलेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, ज्ञानेश्वर पाठक, नीरज कुमार सिन्हा, रवि रंजन पाठक, राजीव रंजन पांडेय, रंजीत कुमार सिंह, मनीयश राज आदि कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने अपने कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कार्यो की जानकारी ली।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N