logo

JMHIDPCL : एमडी पद से हटाए गए शशि प्रकाश झा

hel.jpg

रांची
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने शशि प्रकाश झा को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी पद से हटा दिया है। अब उन्हें अपने कार्यों के अलावा निदेशक आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। JMHIDPCLके एमडी का अतिरिक्त प्रभार विभाग में पदस्थापित अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को दिया गया है। वर्तमान में सीमा कुमारी उदयपुरी निदेशक आयुष के अतिरिक्त प्रभार में थीं। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश पर संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने इस संबंध में 14 मई को आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार JMHIDPCL में कतिपय अनियमितताओं और टेंडर ठेकों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। एजी ने भी अपने ऑडिट में कई बिंदुओं पर आपत्ति की है। हालांकि विभाग के जानकार इसे एकतरफा कार्रवाई बता रहे हैं।

Tags - Jharkhand JMHIDPCL MD AYUSH Health Department