द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक युवती का शव बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नग्न अवस्था में महिला का शव देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। महिला की लेकर कहा जा रहा है कि वह एनजीओ एस्पायर संस्था में काम करती थी। वहीं महिला में घर में मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

कई जगह महिला को ढूढ़ा गया
घटना को लेकर एनजीओ के प्रदाधिकारी राजेश लागुरी ने बताया कि सोमवार के एनजीओ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां महिला अपने सहेलियों के साथ पहुंची थी। इसके बाद बीच कार्यक्रम से महिला लापता हो गई। जिसके बाद महिला के परिजन व उसके साथी रात भर उसकी तलाश करते रहे। गुवा, किरिबुरू, चिड़िया, मनोहरपुर अस्पताल से भी संपर्क किया गया परंतु किसी ने भी युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सलाई, दोदारी आदि गांव के लोगों से रात में ही संपर्क कर जानकारी ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद सुबह एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने महिला का शव सड़क किनारा देखा।

महिला को दो युवकों के साथ झगड़ा और मारपीट करते हुए देखा गया
खबरों की मानें तो महिला एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें महिला छोटानागरा के चुर्गी विद्यालय में बच्चों की परीक्षा लेकर पैदल मनोहरपुर के लिए निकल गई। जिसके बाद एक घर के सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हुई है जिसमें महिला को दो युवकों के साथ झगड़ा और मारपीट करते हुए देखा गया। ये युवक कौन थे? इनका महिला से क्या संबंध है? इनके बीच झगड़ा क्यों हो रहा था? इन मामलों की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N