द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में JSLPS में बेहतर काम हो रहा है । महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपनी दमदार उपस्थिति भी पूरे राज्य में दिख रही है। जिले के दारु प्रखंड में 18 राज्य के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी ने FNHW का क्षेत्रीय भ्रमण किया और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की है। उस जानकारी को प्राप्त करने के बाद अपने क्षेत्र में धरातल पर उतरेंगे। विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी ने कहा कि हजारीबाग की दीदी बेहतर कर रही है। उनका काम करने का तरीका भी बेहद बढ़िया है । जमीनी स्तर पर योजना धरातल पर उतर रही है। इनसे बहुत कुछ समझकर अपने क्षेत्र में उतरा जाएगा।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों से आए एसआरएलएम (स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन) से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आजीविका महिला ग्राम संगठन, इरगा, आंगनवाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका, महिला संकुल संगठन, दारु तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पोषण संबंधी नवाचारों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। 
इस क्षेत्र भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान करना और जमीनी स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य संबंधित कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था, जिससे भविष्य में इन कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। JSLPS में काम करने वाली दीदी भी बताती है कि बाहर से आए पदाधिकारी काम करने के तरीके को देखकर प्रशंसा की है। जिस तरह से महिलाओं के काम को देखकर दूसरे राज्य के पदाधिकारी ने उनकी पीठ थपथपाई है। यह बताता है कि हजारीबाग की महिलाएं की धमक दूर तक पहुंच रही है।