logo

चाईबासा में सुरक्षा बलों ने जंगल से बरामद किये 2 IED बम, तकनीकी टीम ने किया नष्ट

chaibasa6.jpg

चाईबासा
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू से लोवाबेडा जंगल में लगाये गये दो आईईडी बरामद किये गये। मिली खबर के मुताबिक ये बम सुरक्षाबलों निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये थे। बहरहाल, सुरक्षा बलों ने तकनीकी टीम की सहायता से इन्हें नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इसे बड़ी कामयाबी बताकर राहत की सांस ली है।

 

यहां चलाये जा रहे हैं अभियान  

गौरतलब है कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया गया है।