logo

धनबाद या चतरा से चुनाव नहीं लड़ेंगे सरयू राय, बता दिया राजनीति में अपना फ्यूचर प्लान

saryu_rai2.jpg

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही एक तरफ प्रत्याशियों की सूची जारी हो रही है वहीं दूसरी तरफ अफवाहों का बाजार गर्म है। इन सब के बीच एक खबर आई कि पूर्वी जमशेदपूर से विधायक सरयू राय JMM से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद खबर आई कि BJP भी सरयू राय को टिकट दे सकती है। सरयू राय JDU में शामिल हो सकते हैं ऐसी भी चर्चा कई जगह सुनने को मिली। सियासी गलियारों में ये बातें भी चल रही थी कि सरयू राय जमशेदपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। 


धनबाद या चतरा ने चुनाव लड़ने की बात अफवाह
BJP ने झारखंड की 14 सीटों में से 11 सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में ये माना जा रहा था कि बीजेपी सरयू राय को धनबाद या चतरा सीट से चुनाव के मैदान में उतार सकती है लेकिन, इन सब बातों पर विराम लगाते हुए सरयू राय का बयान सामने आया है। उन्होंने इन सभी बातों का खंडन किया है। चतरा और धनबाद से चुनाव लड़ने वाली बात को भी उन्होंने अफवाह बताया है। 


जमशेदपुर की जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकता
सरयू राय ने कहा कि फिलहाल किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। वे जमशेदपूर की जनता को छोड़ कर धनबाद और चतरा से चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि वह जमशेदपुर की जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकते। आगे भी वे पूर्वी जमशेदपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।