logo

घर के बाहर घात लगाए बैठे थे अपराधी, बाहर निकलते ही युवक को मार दी गोली; मौत 

firing28.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला कैनाल के पास रहने वाले 45 वर्षीय विजय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विजय अपने घर का दरवाजा खोल रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। विजय को 4 गोलियां लगी और वह घटनास्थल पर ही गिर गया। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। परिजनों ने गोली की आवाज सुन कर बाहर देखा तो विजय जख्मी हालत में था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। 

पुलिस को सूचना मिलते ही परसुडीह और सुंदरनगर थाना की पुलिस के साथ डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर घटनास्थल पहुंचे। विजय को सदर अस्पताल ले जाया गया।  यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि कुछ दिनों पहले विजय का एक युवक से विवाद हुआ था। इसमें विजय को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं मामले में डीएसपी तौकीर अहमद ने बताया कि मृतक शराब का कारोबार करता था। आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज जमशेदपुर न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jamshedpur News