logo

JBKSS के नाम से संजय मेहता ने बनाई अपनी पार्टी

KBKSS.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हजारीबाग लोकसभा से जेबीकेएसएस/JLKM के प्रत्याशी रहे संजय मेहता ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (JBKSS) के नाम से पार्टी का गठन किया है। संजय मेहता ने कहा है कि इस पार्टी को बनाने का मकसद झारखंड को बचाना है। झारखंड के विकास को लेकर, झारखंड के नीतियों को लेकर, झारखंड के पुनर्वास को लेकर इस पार्टी का गठन करना अनिवार्य था। उन्होंने कहा है कि वह चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखेंगे। वह चुनाव नहीं लड़ेगे। लेकिन कोई उनकी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहेगा तो इसका रजिस्ट्रेशन एक पॉलिटिकल पार्टी के रूप में किया जाएगा जिसके बाद उनकी पार्टी का मेंबर चुनाव लड़ सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड बचाने की क्रांति जारी रहेगी। jbkss.in के नाम से वेबसाइट भी बनाया गया है। इस वेबसाइट के लिंक पर जाकर कोई भी निशुल्क इसका सदस्य बन सकता है। यह एक पंजीकृत संठगन है। संजय मेहता ने कहा है कि झारखंडी जनमानस के लिए ऐसी पार्टी का गठन आवश्यक हो गया था जो विस्थापन, नियोजन, स्थानीयता की बिंदुओ पर बात करे। उन्होंने कहा है कि झारखंड को अगर समाधान का रास्ता देना है तो वह नीतियों के आधार पर होगा। जो वह इस संगठन के जरिए करेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संजय मेहता ने जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।