logo

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस दर्ज, यूजर की पहचान के लिए एक्स कॉर्प को भेजा नोटिस

ंंंं.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची पुलिस ने जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के एक्स (X) हैंडल की जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना ने एक्स कॉर्प के लीगल सेल को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालित करने वाले यूजर की पहचान और उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। पुलिस का आरोप है कि मंच के एक्स हैंडल से राज्य सरकार के खिलाफ कथित तौर पर झूठी, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की जा रही थीं, जिससे सरकार की छवि धूमिल करने और सार्वजनिक शांति प्रभावित करने का प्रयास किया गया।


कोतवाली थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में कोतवाली थाना में कांड संख्या 183/2026 दर्ज किया गया है। साइबर थाना की ओर से भेजे गए नोटिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 94 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 का हवाला दिया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353, 196 और 356 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। रांची पुलिस ने एक्स कॉर्प से अकाउंट संचालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वैकल्पिक ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस, आईएमईआई नंबर समेत अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच जारी है और एक्स कॉर्प से जानकारी मिलने के बाद अकाउंट संचालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - JPSC JSSC Reform Manch Ranchi Police Cyber Police X Corp Social Media