द फॉलोअप डेस्क
छुपे टैलेंट को अब देश-दुनिया में पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम सोशल मीडिया बन गया है। हाल के ही दिनों में बिहार के समस्तीपुर जिले का एक टैलेंट यानि साधारण सा गांव का लड़का सेलेब्रिटी बन गया। हम बात कर रहे हैं अमरजीत की। इस लड़के की बेहद खुबसूरत आवाज इंटरनेट पर छा गया है। वायरल होते- होते उसकी आवाज सोनू सूद के कानों तक भी पहुंची। फिर क्या था सोनू सूद ने इस लड़के को वो मौका दे डाला, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

जानें किस गाने के कारण मिली पहचान
अमरजीत का एक वीडियो जोरदार वायरल हुआ। जिसमें वो ब्रश करते हुए 'दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लड़के की खूबसूरत आवाज और सादगी लोगों को इतनी भाई की वीडियो को ताबड़तोड़ शेयर करना शुरू कर दिया। वायरल होने के बाद यह वीडियो जब सोनू सूद के पास पहुंचा तो उन्होंने भी अमरजीत का ये वीडियो शेयर किया। फिर उन्होंने अमरजीत को उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा ऑफर दे डाला।

फतेह फिल्म में गाने का दिया मौका
अमरजीत को सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' में गाना गाने का मौका दिया। इस गाने के जरिए वो बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार हैं। दरअसल यह जानकारी अमरजीत ने ट्विटर अकाउंट पर खुद एक वीडियो शेयर कर दी है। इसके बाद से अमरजीत की कहानी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT