logo

उपलब्धि : RU कि फ्लोरेंस ने राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज 

flo.jpg

रांचीः
भुबनेश्वर के KIIT विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला चैंम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। जहां रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में आरयू का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।  वहीं आरयू की फ्लोरेंस ने 400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीत लिया है। बता दें की फ्लोरेंस बारला ने  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड भी बनाये हैं। आरयू की कुलपति कामिनी कुमार ने इस जीत पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होने फ्लोरेंस को बधाई दी और कहा के ये विद्यार्थी विश्वविद्यालय का नाम हमेशा से रौशन करते आयी है। हमें ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। 


गुमला की है फ्लोरेंस 
फ्लोरेंस मूल रूप से गुमला की रहने वालीं हैं और वह रांची विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। फ्लोरेंस ने कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन किया है। इसी बीच फ्लोरेंस ने KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर फिर राज्य का और आरयू कका नाम रौशन किया है। 

 

 

पिछले प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है
 फ्लोरेंस का पहले की प्रतियोगिताओं में भी काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ट्रायल प्रतियोगिता (World University Trial Competition) में फ्लोरेंस ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इससे पहले भी फ्लोरेंस ने कजिस्तान में आयोजित यूरो एशिया कप में दो गोल्ड मेडल जीता था। इन्होने कई बार अपने राज्य के साथ-साथ पुरे देश का अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन किया है।