द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के धनबाद जिले में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मंगलवार की देर रात की है। कार्यकर्ता का नाम शंकर दे है। घटना लेकर बताया जा रहा है कि शंकर प्रसाद ग्राम रक्षा दल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबातोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने शंकर को 7 गोली मारी। सुबह जब गांव के लोग उन्हें खून से लथपथ देखा तो किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N