logo

गुमला : नाथपुर में सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

nath1.png

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के घाघरा प्रखंड के नाथपुर गांव के लोगों का संपर्क घाघरा प्रखंड मुख्यालय से सड़क नहीं होने के कारण टूट गया है। कई लोगों को 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने को मजबूर है। घाघरा प्रखंड से लगभग 8 किलोमीटर दूर नाथपुर गांव के लोग बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करते है। चूंदरी से नाथपुर जाने का सड़क लगभग 3 किलोमीटर में बरसात के दिनों में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते है। जिससे लोगों को वाहन से आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शनिवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त, विधायक व सांसद से उक्त सड़क को बनवाने की मांग की है। ग्रामीण रामचंद्र गोप ने बताया कि हमारे गांव में लोगों के पास चार चक्का वाहन की सुविधा है पर अपने वाहन से गांव आना-जाना नहीं कर सकते है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। ज्यादा परेशानी तब होती है जब गांव के लोग बीमार होते हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाना होता है। तब गांव तक एंबुलेंस नहीं आती रोगी को चूंदरी गांव तक लाना पड़ता है जिसके बाद यहां से एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया जाता है।
उन्होंने कहा है कि कई बार उपयुक्त व प्रखंड प्रशासन से सड़क बनाने का आग्रह किया गया पर अब तक किसी भी तरह की पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि यदि जल्द सड़क बनने पर प्रशासन के द्वारा पहल नहीं किया गया तो गुमला लोहरदगा मुख्य पद को गम्हरिया के समीप जाम कर दिया जाएगा और इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी क्योंकि प्रशासन पूरी तरह से हमें अनदेखी कर रही है। यहां बता दें की चूंदरी तक पहुंचने के लिए कालीकरण रोड है जिसके बाद नाथपुर जाने का सड़क पूरी तरह से जर्जर है। बरसात के दिनों में लोगों का आवागमन बंद रहता है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar gumla news gumla latest news Road condition in gumla nathpur