logo

राजद का कार्यकर्ता मिलन समारोह 12 फरवरी को, प्रमंडल वाइज होगी बैठक

792.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड का का कार्यकर्ता मिलन समारोह 12 फरवरी को रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवल वेंकट हॉल में होगा। राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार कार्यकर्ता मिलन समारोह की तैयारी जारी है। इस संबंध में झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए प्रमंडल वाइज बैठक सुनिश्चित की गई। इसके तहत 7 फरवरी को पलामू, 8 फरवरी को कोडरमा, 9 फरवरी को देवघर और 10 फरवरी को जमशेदपुर में बैठक होगी।

सभी पदाधिकारियों को बैठक में रहने का निर्देश
प्रमंडल वाइज बैठक में जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के अलावा उस प्रमंडल में रहने वाले सभी प्रदेश के नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को उपस्थित रहने कहा गया है। प्रमंडल की सभी बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता अनीता याद, पूर्व प्रत्याशी विजय राम और युवा राजद के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी उपस्थित रहेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT