logo

RIMS में जूनियर और सीनियर छात्रों में मारपीट पर प्रबंधन का सख्त रुख, हॉस्टल खाली करने का दिया निर्देश

rims_ranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रिम्स में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मंगलवार की रात मारपीट हुई थी। इस मामले को प्रबंधन से गंभीरता से लिया है। प्रबंधन ने एमबीबीएस और डेंटल को छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है। प्रबंधन ने कहा है कि अगले 15 दिनों के अंदर हॉस्टल को खाली कर दिया जाए। इसके साथ ही कहा गया है कि कमरा छोड़ते वक्त छात्र अपना पूरा सामान साथ लेकर जाए। 15 दिनों के बाद नए सिरे से कमरे को अलॉट किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को डीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।


15 दिनों के लिए खाली करना होगा हॉस्टल
बैठक में तय हुआ कि सीनियर जूनियर विद्यार्थियों के बीच लगातार मारपीट की घटना हो रही है अनु अनुशासनहीनता को देखते हुए विमसोत्तरी को 15 दिनों के लिए खाली कराया जाएगा कमरा छोड़ते वक्त विद्यार्थी अपना पूरा सामान साथ ले जाएंगे 15 दिनों बाद नए सिरे से कमरे को अलॉट करने की परिक्रिया शुरू की जाएगी।
शपथ पत्र के साथ छात्रों को आना होगा
कमेटी में तय किया गया है कि छात्र जब दोबारा हॉस्टल में रहने आएंगे तो अपना और अपने अभिभावक का शपथ पत्र उन्हें साथ लेकर आना होगा। उस शपथ पत्र में यह स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि विद्यार्थी दोबारा मारपीट यह किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करेंगे। अगर उन्हें दोबारा ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


डीन ने कही ये बात
इस संबंध में रिम्स के डीन डॉ विद्यापति ने कहा कि विद्यार्थी लगातार मारपीट और देर रात पार्टी कर रिम्स की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कमेटी की आपात बैठक बुलायी गयी थी। जिसमें हॉस्टल खाली कराने पर निर्णय लिया गया है। नये सिरे से हॉस्टल के कमरा का आवंटन किया जायेगा, जिसमें 15-15 दिन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।


क्या है मामला
बताया गया कि मंगलवार की देर रात जूनियर छात्र अपने साथी का बर्थडे मना रहे थे। जिसमें लड़के- लड़कियां दोनों शामिल थे. आरोप है कि इसमें शराब का दौर भी चल रहा था। इसी बीच सीनियर वहां पहुंच गये. किसी पुराने विवाद को लेकर पीजी डॉक्टर और जेडीए के पदाधिकारी जूनियर डॉक्टरों पर हावी हो गये। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच बचाव के लिए जूनियर डॉक्टरों का समूह निदेशक आवास में घुस गया और दरवाजा और खिड़की को पीटने लगा। इस मामले को लेकर वर्ष 2020 बैच के जूनियर छात्र मोनू कुमार, अर्पित कुमार व राणा प्रियांशु राज ने प्रबंधन से लिखित शिकायत की है। बताया है कि 18 जुलाई की रात सीनियरों ने पुराने विवाद को लेकर उन्हें कमरे में बंद पीटा। उन्हें छुड़ाने की बजाय जेडीए के पदाधिकारी सीनियरों का सपोर्ट कर रहे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N