logo

रांची : पेंशन का पैसा दिलवाने के लिए रिम्स क्लर्क ने बुजुर्ग से मांगे 5 हजार, एसीबी ने किया गिरफ्तार

acb.jpg

रांचीः
रांची एसीबी की टीम ने रिम्स के लिपिक को घूस लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक का नाम कुंदन कुमार है। वह पेंशन शाखा में कार्यरत है। कुंदन कुमार को 5 हजार रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी कुंदन से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लिपिक कुंदन कुमार ने शैलेंद्र कुमार तिवारी नामक व्यक्ति से न्यू पेंशन योजना के तहत मिलने वाली रकम के लिए रिश्वत मांगी थी। 


पेंशन का पैसा दिलवाने के लिए ऱिश्वत की मांग
जानकारी के मुताबिक न्यू पेंशन योजना के तहत शैलेंद्र कुमार तिवारी को कुल 348578 मिलने वाला था। वह 31 जनवरी 2022 को रिटायर हुए हैं। शैलेंद्र कुमार तिवारी खेल गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीड़ित गुरुवार को एसीबी को मामले की जानकारी दी थी। जानकारी मिलने के बाद आज एसीबी की टीम ने कार्यवाई करते हुए कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।