logo

हाईकोर्ट के रिटायर्ट जज अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड के लोकायुक्त नियुक्त किए गये

a2718.jpg

रांची:

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने पूर्व में ही लोकायुक्त के रूप में अमिताभ कुमार गुप्ता के नाम को स्वीकृति दी है। 31 मई 1959 को जन्मे अमिताभ कुमार गुप्ता ने साहिबगंज के संत जेवियर्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी और एलएलबी की डिग्री हासिल की। एकीकृत बिहार के समय एडिशनल डिस्ट्रिक जज के रूप में वर्ष 1997 में न्यायिक सेवा में योगदान दिया। 

इन महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवा
अमिताभ कुमार गुप्ता अतीत में रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश (पशुपालन) के रूप में पदस्थापित रहे हैं। पीआरडीए (PRDA) ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने काम किया। झारखंड सरकार में विधि सचिव के पद पर भी रहे। सितंबर 2013 में अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड हाईकोर्ट में जज बने और 30 मई 2021 को रिटायर हो गये। 

Tags - Jharkhand LokayuktaJharkhand Lokayukta Amitabh Kumar GuptaAmitabh Kumar GuptaJharkhand NewsJharkhand GovernmentJharkhand Latest NewsJharkhand High Court