झारखंड को करीब पांच साल बाद नया लोकायुक्त मिल गया है। मंगलवार को राजभवन के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने पूर्व में ही लोकायुक्त के रूप में अमिताभ कुमार गुप्ता के नाम को स्वीकृति दी है।