द फॉलोअप डेस्क
रिटायर्ड डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी के अलावा दारोगा प्रयाग दास को कल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। दोनों को ईडी ने सोमवार की सुबह 11 बजे अपने दफ्तर पर बुलाया है। दरअसल अवैध खनन के मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा के रिम्स में न्यायिक हिरासत के दौरान अवैध रूप से दोनों पदाधिकारियों ने मुलाकात किया था। इसी को लेकर ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, पहली बार समन जारी किए जाने पर रिटायर्ड डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद ईडी ने ED ने उन्हें दोबारा समन भेजकर रांची जोनल आफिस बुलाया है। बताते चलें कि यज्ञनारायण तिवारी ने पहले समन पर पुलिस मुख्यालय से राय लेने के बाद उपस्थित होने की बात कही थी।

2012 बैच के दारोगा हैं प्रयाग दास
दरोगा प्रयाग दास 2012 बैच के हैं। रांची बरियातू थाने में पोस्टेड प्रयाग दास भी रिम्स में पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में मुलाकात कर चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद ईडी ने उन्हें समन भेज कर सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाया है। मतलब यज्ञनारायण तिवारी की तरह ही प्रयाग दास को भी पंकज मिश्रा से अवैध मुलाकात को लेकर पूछताछ की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT