logo

UP में झारखंड BJP के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

UP में झारखंड BJP के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके सहयोग के लिए चार नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें झारखंड से राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हैं। दोनों नेताओं को संगठन का लंबा अनुभव है। पूर्व विधायक अनंत ओझा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए भाजपा में आए हैं।

पार्टी ने चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं

राजमहल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके ओझा को पश्चिम बंगाल और बिहार विधानसभा चुनावों में भी संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से की गई इन नियुक्तियों को चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रभारी विनोद तावड़े लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर रहे हैं।

Tags - Dr Pradeep Verma Anant Ojha Jharkhand BJP BJP Organization