logo

अपराध : रांची के जाने माने डॉक्टर पर लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला थाने में मामला दर्ज

dahej.jpg

रांचीः

लालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले डॉ विजय राज पर उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बहू डॉक्टर तान्या रक्षित ने पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। तान्या रक्षित ने अपने पति, ससुर, सास, देवर, दादी सास, मामा ससुर, ननद पर महिला थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि उन्हें परिवार वालों ने जान से मारने की कोशिश की है। इस मामले को महिला थाना के पुलिस ने अपने तरीके से सुलझाने का प्रयास किया लेकिन मामला नहीं सुलझा। 


2015 में हुई थी शादी 
महिला के अनुसार उनकी शादी डॉ विजय राज के बेटे डॉक्टर विवेक राज 11 मार्च 2015 को हुई थी। शादी में  सारा सामान दिया गया था, इसके अलावा 21 लाख रुपया कैश दिया गया था। डॉ तान्या का आरोप है कि ससुर विजय राज ने एक चार पहिया वाहन की मांग की थी जिसे मेरे पिताजी ने पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद से ही लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। 


शादी बचाने का प्रयास करती रही 
डॉ तान्या का कहना है कि इतने जुल्म के बाद भी मैं अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रही थी लेकिन बाद पता चला कि पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।