logo

JBKSS लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो के खिलाफ दोबारा जारी हुआ रिमांड नोटिस

DEVENDRA_MAHTO12.jpg

रांची 
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) से समर्थित रांची लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो के खिलाफ दोबारा रिमांड नोटिस जारी किया गया है। बता दे कि वे पिछले 9 दिनों से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न्यायिक हिरासत में है। महतो पर न्यायिक हिरासत का एक बार फिर से रिमांड नोटिस जारी हो गया है। 

इस मामले में जारी हुई नोटिस 

देवेंद्रनाथ महतो को लालपुर थाना केस कांड संख्या 251/21 के सिविल कोर्ट में जमानत मिलने के साथ ही फिर से प्रशासन की ओर से चुटिया थाना केस कांड संख्या 31/24 एवं जगन्नाथपुर थाना केस कांड संख्या 131/23 के तहत न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।

राजीव कुमार महतो को निर्वाचन अभिकर्ता बनाया
देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता एस रंजन महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि रिमांड नोटिस आंदोलन के दौरान हुए सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ के आरोपों के तहत जारी किया गया है। बता दें कि कारा पालक के अधोहस्ताक्षरी से देवेंद्रनाथ महतो द्वारा राजीव कुमार महतो को निर्वाचन अभिकर्ता बनाया गया है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Devendranath MahatoJBKSSRemand noticeJharkhand News