logo

IAS मंजूनाथ भजंत्री को राहत: नहीं होगी पीड़क कार्रवाई, सांसद निशिकांत ने दिल्ली में दर्ज करायी थी जीरो FIR 

nishikant.jpeg

रांची 
अगस्त 2022 में सांसद निशिकांत दुबे को दिल्ली जाने के दौरान देवघर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। उस समय देवघर के उपायुक्त आईएएस मंजूनाथ भजंत्री थे। इस मामले में सांसद दुबे ने उपायुक्त मंजूनाथ पर दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट, रांची ने मंजूनाथ भजंत्री पर पीड़क कार्रवाई करने पर रोक को जारी रखा है। इस मामले में आज हाईकोर्ट में न्यायाधीश एसके द्विवेदी की अदालत में बहस हुई। अदालत ने कहा है कि 24 नवंबर तक पीड़क कार्रवाई पर रोक रहेगी। बता दें कि दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर को निरस्त करने के लिए तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने याचिका दायर की है। आज इस मामले में सुनवाई हो रही थी। राज्य सरकार एवं प्रतिवादी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गयी है। आज की बहस में प्रतिवादी निशिकांत दुबे की ओर से पार्थ जालान और अमित सिन्हा ने दलील पेश की। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर को झारखंड पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। 
इसे भी पढ़ें- भूमि घोटाला: विष्णु अग्रवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N