द फॉलोअप डेस्क
झारखंड खेल निदेशक के कार्यालय में साई कोलकाता के रिजनल डायरेक्टर विनीत कुमार मंगलवार को पहुंचे थे। उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर और पौधा देकर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने किया। विनीत कुमार ने झारखंड में खेलों के विकास पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की। साई कोलकाता के रिजनल डायरेक्टर विनीत कुमार ने इस दौरान खेलो इंडिया के तहत सबसे बड़े और अच्छे केंद्रों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT