logo

भाजपा के सचिवालय घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस- दीपक प्रकाश

dipak5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल मंगलवार यानि कल सचिवालय का घेराव करेगी। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में 10 अप्रैल सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि सचिवालय का घेराव कर पार्टी हेमंत सरकार की चेहरे की नकाब को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में घेराव कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन, सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कार्यकर्ताओं को घेराव में पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि खूंटी और धनबाद में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही है। साथ ही कहा कि बस एजेंटो को भी थाने में बुलाकर धमकी दिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि हम अपना आंदोलन पूरी तरह हिंसात्मक रखेंगे. लेकिन डरी-सहमी सरकार हिंसा का सहारा ले सकती है।

यह भी पढ़ें: अजीम प्रेमजी विवि के भूमि हस्तांतरण को लेकर DC ने किया बैठक, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

झारखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां छापे अफसरों के घर में पड़ते हैं

इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पर निशाना साधते हगुए कहा की सरकार हर क्षेत्र में नकाम रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां छापे अफसरों के घर में पड़ते हैं और सांप झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं के कलेजे पर लोटता है। दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरकार में बिचौलियों का एमओयू हुआ है। छत्तीसगढ़ का दलाल नाम बदल-बदल कर झारखंड में शराब का कारोबार और घोटाला कर रहा है। राज्य में बालू घोटाला, पेट्रोल डीजल सब्सिडी घोटाला, धोती-साड़ी घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले हुए हैं। वहीं, उन्होने कहा कि राज्य में बालू घोटाला, पेट्रोल डीजल सब्सिडी घोटाला, धोती-साड़ी घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले हुए हैं।

सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की        

इस दौरान प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा कर दी है। राज्य में अपराधियों और उपद्रवियों को सरकार से संरक्षण मिल रहा है। सरकार के संरक्षण में ही विदेशी घुसपैठ के कारण संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लगातार राज्य की जनता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अब उलगुलान की बारी है। रांची में सचिवालय के घेराव के साथ उलगुलान का डंका पीटा जाएगा। झारखंड के नौजवान, मजदूर, किसान, पिछड़ों के अधिकारों की मांग को लेकर हम इस सरकार को घेरेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT