logo

परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की सीमा से आगे जाकर काम करें कार्यकर्ता- शिवराज सिंह चौहान

CHUNAV.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आज विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाने के लिए तैयार है। चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता को जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है।हम परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करें। हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर कार्य करना है। हम अपने में चुनाव जीतने की तड़प पैदा करें।
चुनाव प्रबंधन जीत की कुंजी है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी। विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है और वह है चुनाव पर्व।उन्होंने आगे कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
अपना श्रेष्ठ पार्टी को देंना है 
प्रबंधन समिति के संयोजक और पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं को अधिकार भाव से नही बल्कि उत्तरदायित्व भाव से कार्य करना है। पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी इस समिति को दी है। हम सब अपना श्रेष्ठ पार्टी को दें तथा समन्वय के साथ जीत को सुनिश्चित करने में जुट जाएं। प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य है विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार। सुनील सिंह ने मीडिया बंधुओं से भी सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया।

इस बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने किया। मनचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत योगेंद्र प्रताप सिंह,अमरदीप यादव,चंद्रप्रकाश, नीरज सिंह,आदि ने किया।बैठक में केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी और असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह,सह संयोजक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,विधायक बिरंची नारायण,सीमा शर्मा सहित समिति ने शामिल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

 

Tags - BJPBJPJHARKAHNDELECTION NEWSUPDATE ASSEMBLYELECTION