logo

CM हेमंत सोरेन खुद से गाड़ी चलाकर JMM कोटे के मंत्रियों के साथ केंद्रीय समिति की बैठक में पहुंचे 

cmhemant4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट मंत्रालय से निकलते समय एक बार फिर खुद से गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखे। आज खास यह दिखा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गाड़ी ड्राइव कर रहे थे और उनके साथ झामुमो कोटे के सभी मंत्री गाड़ी में बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बगल में मंत्री बेबी देवी बैठी थी। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट मंत्रालय से अपने मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति विस्तार की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि आज की कैबिनेट बैठक में मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलने वाली 1000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 2500 कर दी गई है। कैबिनेट से पास प्रस्ताव के अनुसार दिसंबर महीने से प्रत्येक महीने महिलाओं को अब 2500 रुपये मिलेगा।


बैठक के बाद सीएम ने जानकारी दी कि झारखंड के 62000 पारा शिक्षकों को EPF का लाभ देने पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गयी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 रुपये कर दी गयी है। आज की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। महिलाओं को अब 1000 रुपये के बदले 2500 रुपये मिलेंगे।  


 

Tags - Hemant Soren central committee JMM quota Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand