logo

पेट्रोल में 250 रुपए सब्सिडी  लेने पर राशन कार्ड हो जाएगा खत्म, इस अफवाह से लोग नहीं उठा रहे लाभ: रामेश्वर

369.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राशनकार्डधारी परिवार पेट्रोल में 250 रुपए सब्सिडी मिलने का लाभ नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे का कारण अफवाह फैला दिया जाना है। यह बातें झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कही। विधायक राज सिन्हा के सवालों का जवाब दे रहे थे।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा राशनधारी परिवारों को पेट्रोल में 250 रुपये की सब्सिडी देने की योजना को लेकर अफवाह फैलाया गया है कि सब्सिडी लेने वाले का राशनकार्ड खत्म कर दिया जागा। इसके अलावा दूसरी वजह यह भी थी कि सब्सिडी लेने के किए प्रज्ञा केंद्र में आवेदन देना पड़ता था। मगर अब सुधार किया गया है। राशन डीलर के यहां ही अब ठप्पा लगाना होगा। सदन में मंत्री ने बताया कि 2021-22 वित्तीय वर्ष में 1,74,828 2022-23 में अबतक 53,773 राशन कार्ड धारियों ने लाभ लिया है।

केंद्र सरकार 29-30 प्रतिशत लेती है वैट
कार्डधारकों के संबंध में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि गांव में अधिकांश लोग सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। जबकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए नरशिप जरूरी है। ऐसे में राज्य के सभी  डीटीओ को निर्देश दिया गया है कि वह नरशिप बदलने संबंधी आवेदन को समय से निपटाए। वहीं, पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने की योजना राज्य सरकार की है या नहीं इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 22 प्रतिशत ही वैट लेती है जबकि, केंद्र सरकार 29 से 30 फीसदी वैट लेती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT