logo

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, कहा- निकालेंगे आक्रोश मार्च

YUWA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित होने से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा हटा दिए जाने के बाद 27 अप्रैल गुरुवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति ने प्रार्थना मार्च निकाली। इस दौरान युवाओं ने हाथ जोड़कर मोरहाबादी मैदान से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया। दरअसल, सरदार भगत सिंह की 28 फीट की प्रतिमा रांची के मोरहाबादी मैदान में स्थापित होनी थी। वहीं, प्रार्थना मार्च में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।

महान क्रांतिकारी को दो गज जमीन न मिल पाना दुखद

इस दौरान राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव और संरक्षक पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक महान क्रांतिकारी नहीं वरण हमारी विरासत भी हैं और अपनी विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें जीवित रखना हमारा धर्म है ताकि आगे आनेवाली पीढ़ी उनकी विचारधारा को आत्मसात कर सके। उन्होंने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि रही है। कहा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी को दो गज जमीन न मिल पाना दुखद है। उन्होंने कहा कि उससे भी दुखद वह क्षण था जब झारखंड की पावन भूमि पर भगत सिंह का अपमान किया गया। वहीं, उन्होंने कहा कि यह क्षण असहनीय था और आज युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवा इस घटना से कितने आहत हैं।

राष्ट्रीय युवा शक्ति किसी भी कीमत पर रुकने वाला नहीं

मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा कि आज हम सभी ने प्रार्थना मार्च निकाला है। अगर जल्द से जल्द इस विषय पर उचित निर्णय लेते हुए प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित नहीं किया गया तो हम युवा आक्रोश मार्च निकालेंगे और झारखंड बंद बुलाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि आज का प्रार्थना मार्च कार्यक्रम को प्रशासन के ने ब्रैकेटिंग लगाकर रोक दिया है। लेकिन, आगे राष्ट्रीय युवा शक्ति किसी भी कीमत पर रुकने वाला नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि हैआज के बाद क्रांति मार्च देखने को मिलेगाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनचुन राय रमेश सिंह, संदीप मुखर्जी,दिलीप गुप्ता, सुजीत सिंह, निशांत चौहान,आर्यन मेहता, पिंटू बजाज सावन उराव विजय तिर्की सुनील साहू रोहित यादव निखिल गुप्ता, गजन तिवारी, बीजू वर्मा, सरवन साहू, सूरज झंडाई, राजू तनेजा, निशांत यादव, राजू कठपाल, प्रीति सिन्हा जयसवाल, राहुल गुप्ता, चंदा तिवारी, सुधा नायक, पायल सोनी, अनीता देवी, देवानंद गोप, शैलेंद्र नाथ तिवारी, सहित हजारों की संख्या में राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य प्रार्थना मार्च में शामिल हुए l

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT