द फॉलोअप डेस्क
रांची के मोरहाबादी मैदान में 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा राष्ट्रीय युवा शक्ति स्थापित करेगी। पिछले दिनों भगत सिंह के गांव खाटकर कलान से पवित्र मिट्टी लाई गई है। अब युवा शक्ति की ओर से प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रविवार को पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने इस संबंध में कहा कि अब हमारा लक्ष्य सभी शहीदों के गांव जाकर पवित्र मिट्टी लाने का है। जिसके साथ हम भगत सिंह की भारत की सबसे विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे।

01 रुपए अंशदान कर मुहिम में जुड़ सकते हैं लोग
राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि आगामी 23 मार्च को राँची स्थित मोराबादी मैदान में भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जानी है। इसके लिए राजधानी सहित पूरे राज्य के लोग ₹1 का अंशदान करके इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। आने वाले हफ्ते में रांची के सभी सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन एवं व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय युवा शक्ति के संरक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि पूरे राज्य में इस कार्यक्रम को लेकर झारखंडवासी उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य हर घर से लोगों को जोड़ना है। भगत सिंह के प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को हम एक राष्ट्रपर्व की तरह मनाएंगे। जिसमें झारखंड के अलावा कई राज्यों से गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी से Statue of Freedom मुहिम से जुड़ने की अपील की।

अंशदान इस अकाउंट पर दे सकते हैं
Bank name - Bank of India
Name - rashtriy Yuva Shakti
Account no. 490120110000887
IFC code : BKID0004901
राष्ट्रीय युवा शक्ति का हेल्पलाइन नंबर 9431100931
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में मुख्य रूप से सावन लिंडा, नितेश वर्मा, सुनील साहू, अभिषेक बंटी यादव, प्रशांत बजाज, आर्यन मेहता, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, राणा सिंह, मुरली प्रसाद चौधरी विशु विशाल, राजीव पांडे, मिथिलेश सिंह, हिमांशु लाल, सागर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, प्रीति सिन्हा जयसवाल नीतू सिंह, आलोक रंजन, शैलेंद्र नाथ तिवारी, आलोक घोष, मुन्ना सिंह, जीतू अरोड़ा, नरेश मकड़ा, हर्ष बरनवाल, विशाल साहू, रंजय वर्मा, सचिन चौधरी, संजय तिवारी, मन्नू चौधरी, बजरंग गुप्ता, धीरज यादव, मनोज कुमार, राजू कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT