logo

गोड्डा में आदिवासी महिला का रेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

RAPEVICTIM10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गोड्डा जिले के राजाभीटा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया है। इसमें 2 लोगों को आरोपी पाया गया है, जिसमे से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला कहीं जा रही थी। इसी दौरान 2 युवक बाइक पर आए और महिला को दबरदस्ती उठा ले गये। आरोपी महिला को किसी सुनसान जगह ले गये और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।

घटना की जानकारी किसी तरह परिजनों को हुई। इसके बाद परिजन महिला को खोजने निकल गये। तब उन्होंने देखा की 2 आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। जब परिजन महिला को बचाने आये तो आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। 

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। राजाभीटा थाना प्रभारी कौशल किशोर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे को पकड़ने के लिए राजाभीटा थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Godda News Rape Tribal Woman