द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सोमवार को रातू रोड के संगठन कार्यालय में रांची विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के मुख्य आधार हैं। उन्होंने सभी से उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर जुटे रहने का आह्वान किया है। कहा, रांची विधनासभा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा रांची को जीत दिलाई है और इस चुनाव में भी रांची के कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। कार्यकर्ताओं में पहले से कहीं अधिक उत्साह है। पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक मतों से हमारे प्रत्याशी आगे रहेंगे और बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करेंगे।
बूथ जीतने का मंत्र नवीन जायसवाल ने बताया
विधानसभा प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र बताते हुए कहा कि चुनाव में समर्थन का मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव प्रयास जारी रखना होगा। कैसे मत प्रतिशत को बढ़ाया जाए जिससे बीजेपी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल हो, इसपर ध्यान देना होगा। सभी जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतने काम हुए हैं जो आज तक नहीं हुआ है। उन सभी कार्यों को जन-जन को पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि रांची के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से रांची हर कार्य में आगे रहता है और इस चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से बीजेपी की जीत सुनिश्चित होगी।
कई लोग रहे मौजूद
गौरतलब है कि आज 'एक दिन एक विधानसभा प्रवास' अंतर्गत रांची विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन महानगर कार्यालय रातू रोड रांची में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में रांची महानगर /मंडलों के पदाधिकारी ,विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक,शक्ति केंद्र संजोयक,शक्ति केंद्र प्रभारी सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86