logo

Ranchi : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट रांची पुलिस, SSP ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

skjha.jpg

रांची: 

रांची पुलिस त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर है। आगामी 24 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने नामकुम प्रखंड स्थित अनित नक्सल प्रभावित कई गांवों का दौरा किया। एसएसपी ने साथी जवानो के साथ बाइक से नामकुन थानाक्षेत्र अंतर्गत अति संवेदनशील नक्सल-प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले राजाउलाहातु, लाली, कूदागढ़ा, गरुड़पिडी सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 

 

एसएसपी के साथ मौजूद रहे जवान
इस अभियान के दौरान रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झआ के साथ मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद थे। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इलाके के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। 

मतदान बहिष्कार की चेतावनी से भय
गौरतलब है कि पहले इन इलाकों में जाने से पोलिंग पार्टियां कतराती थी। प्रशासन के लोग भी बमुश्किल ही पहुंच पाते थे। नक्सलियों द्वारा यहां अक्सर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी जाती है। भय की वजह से लोग मतदान करने नहीं पहुंचते।