logo

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन छिनतई करनेवाले गिरोह को 2 गिरफ्तार

ARREST000122.jpg

रांची 
हाल ही में रांची शहर में लगातार चेन छिनतई की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम बनाई।
इसी दौरान 11 सितंबर 2025 को चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास एक महिला से बाइक सवार अपराधी ने सोने की चेन छीन ली। इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या-216/2025 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने आरोपी बाइक सवार असरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने रांची के अलग-अलग इलाकों में 12 से 14 जगह चेन छिनतई की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कडरु फुलटोली स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पु सोनार को भी पकड़ा, जिसने छिना हुआ सोना खरीदा था।


पुलिस ने पप्पु सोनार की दुकान से महिला का छिना हुआ चेन और लगभग 30.08 ग्राम सोना बरामद किया, जिसे पिघलाकर नए गहनों में बदला गया था।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई लूट और छिनतई के मामलों में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
1.    असरुद्दीन अंसारी, उम्र लगभग 45 वर्ष, पिता – जुलफान अंसारी, निवासी – हिरही बड़काटोली, थाना – लोहरदगा।
2.    पप्पु कुमार उर्फ पप्पु सोनार, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता – झुलन प्रसाद, निवासी – मधुकम तालाब के पास, थाना – सुखदेवनगर, रांची।
जब्त सामान:
•    सोने का टूटा हुआ चेन – 1 पीस (8.15 ग्राम)
•    नोज पिन – 141 पीस (कुल लगभग 21 ग्राम)
•    नथिया – 8 पीस (लगभग 1.5 ग्राम)
•    सोने के टुकड़े – 6 पीस
•    सोना गलाने का सामान
•    काले रंग की मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट JH01C7844 के साथ) और एक हेलमेट

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News