logo

Ranchi : जमीन कारोबारी की हत्या के इरादे से निकले थे तीन अपराधी, पुलिस ने पहले ही कर लिया गिरफ्तार 

NAUSHAD_ALAM.jpg

रांचीः
रांची पुलिस ने 3 अपराधियों को पकड़ा है जो किसी की हत्या करने के फिराक में थे। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा है। अपराधियों ने कांके इलाके में रहने वाले एक जमीन कारोबारी को मारने की योजना बनाई थी। जिसमें वो नाकाम रहे। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों की पहचान विश्वजीत कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह से के रूप में हुई है। अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा और चार गोलियां भी बरामद हुई है।


पूछताछ में बताया सच 
पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा की हत्या करने के इरादे से उनके घर जा रहे थे। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया के हाल में ही अनिल सिंह मुंडा और अजय बैठा से मेरे कहने पर ही रंगदारी मांगी गई थी।


20 लाख रंगदारी मांगी गई थी 
आपको बता दें के 12 फरवरी 2022 को अनिल सिंह मुंडा को गोली मार कर घायल कर दिया था। अनिल सिंह मुंडा जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे, तो 14 मार्च 2022 को विश्वजीत कुमार सिंह के द्वारा बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी गई थी।