logo

रांची पुलिस ने किया बैटरी चोरी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

st00000.jpg

रांची
लोअर बाजार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही टुकटुक बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुए तीन टुकटुक समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर डीएसपी और लोअर बाजार थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 13 सितंबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इस्तियाक अंसारी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के नाम बताए, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में अहमद अंसारी उर्फ चाँद (28 वर्ष), चाँद कुरैशी उर्फ चंदू (24 वर्ष), इस्तियाक अंसारी (31 वर्ष), तालिब आलम (25 वर्ष) और कैफ उर्फ पनसौखी (21 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह टुकटुक चुराकर सुनसान इलाकों में ले जाता था और उसकी इलेक्ट्रिक बैटरी निकालकर दीपाटोली स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेच देता था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन टुकटुक,  JH01FF5398, JH01DU-9767 और JH01FY-0753 बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त टेंपो (JH01GC-6665) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News