logo

रांची महानगर काली पूजा समिति 20 अक्टूबर को करेगी बैठक, होगा नई कमेटी का गठन

काली_मां.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर 20 अक्टूबर को रांची महानगर काली पूजा समिति ने बिहार क्लब में बैठक बुलाई है। इस बैठक में समिति द्वारा 2024 के लिए महानगर काली पूजा की नई कमेटी का गठन किया जाएगा। यह बैठक रविवार अपराह्न 2 बजे से शुरू होगी। 

ये रहेंगे बैठक में शामिल
इस दौरान महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे और अध्यक्ष विनय सिंह की अगुवाई में बैठक होगी। बैठक में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रांची विवि के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा, समाजसेवी लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इस मौके पर अजीत सिंह टिंकू, धीरज वर्मा, बबलू वर्मा, सपन साहू, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, मोहित रजक, यश वर्मा व प्रिंस सिंह भी मौजूद रहेंगे। 
 

Tags - Kali Puja Meeting Committee formation Jharkhand News News Jharkhand