logo

रांची : रांची की बेटी काश्मीर में बनीं बंधक, घर वापसी की लगाई गुहार

bandhak_trafic.jpg


रांचीः
राज्य से ना जाने कितनी ही बच्चियां हर साल मानव तस्करों का शिकार हो जाती हैं, तस्करों के झांसे में आकर वह दूसरे शहर चली तो जाती हैं जहां से फिर कभी वापस नहीं आ पाती हैं। ताजा मामला आया है रांची के लापुंग से का है यहां की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की कश्मीर में बंधक बनी है। लड़की टाना भगत समुदाय की है। लड़की के पिता ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। तस्करों को पुलिस खोज रही है। 


टीम जाएगी काश्मीर 
लड़की को वापस लाने के लिए एक टीम कश्मीर जाने की तैयारी कर रही है। एएचटीयू के थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी को कोई प्रकाश नाम का एजेंट बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इसके बाद से बेटी लापता है। उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था। बेटी को चार महीने पहले ले गया था। 25 मार्च को पड़ोसी मनोज उरांव के मोबाइल नंबर पर बेटी ने फोन किया और बताया कि प्रकाश नामक एजेंट ने बंधक बना लिया है।


डॉक्टर के घर में बंधक बनी 
बताया जा रहा है कि लड़की को एक डॉक्टर के घर पर रखा गया है। वहीं उससे नौकरानी का काम करवाया जा रहा है। उसने घर लौटने की गुहार लगाई है। उसने यह भी बताया है कि एजेंट ने उसे धमकी दी कि जिस तरह पहले कई लड़कियों को लाकर गायब कर दिया गया है, वही हाल तुम्हारा भी करेंगे। यह धमकी सुनकर वह डरी सहमी है।