द फॉलोअप डेस्क, रांची:
रांची की अर्चना रेशमा मिंज को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। झारखंड की अर्चना रेशमा मिंज को अहमदाबाद विमान हादसे के बाद राहत-बचाव और जांच से जुड़े अभियान में उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। ड्यूटी के प्रति समर्पण की उनकी भावना को देखते हुए उन्हें पुलिस मेडल के लिए चुना गया। इस खबर से रांची में अर्चना रेशमा मिंज के परिजनों में खुशी का माहौल है। यह पूरे झारखंड के लिए गौरव का पल है। अर्चना रेशमा मिंज ने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में पुलिसकर्मी कितनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से अपनी ड्यूटी करते हैं।

गौरतलब है कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद राहत और जांच अभियान काफी चुनौतीपूर्ण था। पुलिस मेडल मिलने के बाद अर्चना रेशमा मिंज को बधाई देने वालों का तांता लगा है। उन्हें मिले सम्मान को पुलिस सेवा में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।