रांची
रांची के कई इलाकों में 23 अगस्त को अलग-अलग फीडरों और सब-स्टेशनों में होने वाले कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से निर्धारित समय के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें। नीचे देखें किस इलाके में किस समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विकास फीडर में दो घंटे बिजली रहेगी बंद
विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विकास, रुढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक, नया टोली सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
चंदवे फीडर में दोपहर 12 से 2 बजे तक कटौती
चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
कुच्चू फीडर में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक बिजली कटौती
कुच्चू फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुच्चू कामता, हँडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जया बेड़ा इलाके में इसका असर देखने को मिलेगा।
चाय बगान फीडर में दो घंटे बिजली बंद
चाय बगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चाय बगान क्षेत्र प्रभावित होंगे।
पिस्का फीडर में 10 से 12 बजे तक बिजली कटौती
पिस्का फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छादाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग इलाके में बिजली बंद रहेगी।
सांडी फीडर में दो घंटे बिजली रहेगी बाधित
सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। भूसुर, डटमा, चाडू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली क्षेत्र प्रभावित होंगे।
गोंदलीपोखर, प्लांडू और रामपुर फीडर में तीन घंटे कटौती
गोंदलीपोखर, प्लांडू और रामपुर फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, टूटकी, बंता, पतराहातु, बंसिया, झावरी, सिंहपुर, कुटरू, हलमाद और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
अनगड़ा फीडर में सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक कटौती
अनगड़ा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हेसल, बाह्य फल एंट्री गेट के आसपास के इलाके सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
चडरी सब-स्टेशन में साढ़े चार घंटे बिजली बंद
चडरी सब-स्टेशन में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान द्वारिका हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।