logo

500 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई रैली

683.jpg

द फॉलोअप डेस्क

74वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व सुबह 7:00 बजे राष्ट्रीय युवा शक्ति ने 500 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली। मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के समीप से 500 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज के साथ मैदान का एक चक्कर लगाई गई। इस दौरान रैली में शामिल युवाओं में जोश देखते बन रहा था। सभी भारत माता की जय, अमर शहीद अमर रहे और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। स्थानीय लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए। तत्पश्चात सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गान गया। इसके अलावा राजधानी की सभी शहीद स्थल एवं शहीद प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, सावन लिंडा, आर्यन मेहता, नितेश वर्मा, उमेश साहू, दिलीप गुप्ता, राहुल चौधरी, सुनील साहू, अभिषेक बंटी यादव,विक्की लिंडा, वीरेंद्र गोप, रवि शर्मा, रंजीत साहू, शैलेंद्र नाथ तिवारी, रोशन ठठेरा, हर्ष बरनवाल, विक्की जयसवाल, विकास यादव, मोनू विश्वकर्मा, सहित संगठन के सदस्य शामिल हुए।