logo

BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे राजधानी यादव के समर्थक, इस बात को लेकर जताई नाराजगी

rajdhani_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एनडीए की अहम बैठक चल रही है। इसी बीच प्रदेश कार्यालय के बाहर राजधानी यादव के समर्थक पहुंचे। समर्थक राजधानी यादव जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि चतरा से सबसे बेहतर उम्मीदवार राजधानी यादव ही हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने चतरा लोकसभा सीट से सुनील सिंह का टिकट काटकर इस बार कालीचरण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों खुद राजधानी यादव भी भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए थे।

कालीचरण को टिकट दिए जाने पर राजधानी यादव ने जताया था विरोध
कालीचरण सिंह को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बीजेपी नेता राजधानी यादव कालीचरण सिंह का खुलकर विरोध करते दिखे थे। उन्होंने कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में रांची में भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया था। जिसे लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।


कौन हैं राजधानी यादव और क्यों जता रहे हैं विरोध
भाजपा नेता राजधानी यादव लातेहार सदर प्रखंड के होटवाग गांव के रहने वाले हैं। पिछले 40 वर्षों से राजधानी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी समेत कई पदों पर रहकर राजधानी काम कर चुके हैं। राजधानी यादव का कहना है कि भाजपा ने पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को दरकिनार कर एक दल को बदल कर आने वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand news