logo

पलामू में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला हिस्ट्रीशीटर राजा चंद्रवंशी उर्फ क्रेक पकड़ा गया

a3515.jpg

पलामू:

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी राजा कुमार उर्फ राजा चंद्रवंशी उर्फ क्रेक को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने चैनपुर थाने में केस दर्ज कराया था। सेमराटांड़ निवासी महिला सूर्या कुमारी ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने इस मामले  में राजा कुमार को नामजद आरोपी बनाया था। 26 मई (मंगलवाऱ)  को पुलिस ने छापेमारी के दौरान राजा कुमार उर्फ राजा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया।

 

हिस्ट्रीशीटर है राजा चंद्रवंशी उर्फ क्रेक
गिरफ्तार आरोपी चैनपुर थानाक्षेत्र के सेमराटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ चैनपुर, पाटन और शहर थाना में लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में कई कांड दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी था और वह कई मामलों में फरार चल रहा था।

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पलामू पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags - JharkhandMinor Kidnapping CaseChainpur PolicePalamu News