logo

झारखंड के इन 13 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

badal_in_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जिलों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं। रांची समेत पूरे राज्य में 12 फरवरी यानि आज बारिश होने के आसार है। इस दौरान वज्रपात और हवा चलने की भी संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान गिरने और न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। जिससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। लोगों को इसके बाद सर्दी से राहत मिल सकती है। 


इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट
आज जिन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़ और लोहरदगा शामिल हैं। वहीं राज्य के दूसरे जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। रविवार को राजधानी समेत कई जिलों में बादल का असर तापमान में दिखा। शनिवार की तुलना में राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेसि चढ़ गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\